फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   retired subedar daughter committed suicide.

स्कूल के लिए तैयार हुई रिटायर्ड सूबेदार की बेटी, लगा ली फांसी

Thu, 15 Sep 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Sep 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
retired subedar daughter committed suicide.
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के जाखन में स्कूल जाने के लिए तैयार हुई इंटर की छात्रा ने बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छोड़े सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि वह जीना नहीं चाहती है, लेकिन किसी वजह का जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन निवासी रिटायर्ड सूबेदार महेश थापा की बेटी महिमा स्कॉलर होम्स स्कूल में इंटर की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के करीब वह रोजमर्रा की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हुई। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि महिमा ने मौत को गले लगाने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन


परिजनों से बिना कुछ कहे छात्रा अपने कमरे में जाकर पंखे पर फंदा बनाकर लटक गई। महिमा जब कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला तो परिजन कमरे के अंदर गए। बेटी के इस फैसले से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजेश शाह ने बताया कि कमरे में पांच लाइन का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है। वह उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई। इसके लिए उसे माफ करना देना। अंत में लव यू ऑल लिखा है। छात्रा का बड़ा भाई ओमान में नौकरी करता है।

'पिता जी आपके पास आ रहा हूं', लिख युवक ने दी जान

retired subedar daughter committed suicide.

आईएसबीटी गेट पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। टर्नर रोड निवासी प्रवीण (38) बृहस्पतिवार का शव आईएसबीटी पर मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। तलाशी में उसके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है।

चौकी प्रभारी गिरिश नेगी ने बताया कि प्रवीण ने सुसाइड नोट में परलोक सिधार गए पिता के कुछ फैसलों पर अंसतोष जताया है। दूसरों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन बेटे पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए पिता जी वह भी आपके पास आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed