मोबाइल ठीक करने से मना किया तो रिटायर सैन्यकर्मी ने व्यापारी की कनपटी पर तान की बंदूक और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी रोड पर कालूसिद्ध मंदिर पिकेट पुलिस से सौ कदम की दूरी पर सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी ने मोबाइल फोन की दुकान में घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पीटा।
पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना का कारण मोबाइल की मरम्मत को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
कोहली गार्डन ठंडी सड़क निवासी 36 वर्षीय कुश बख्शी की कालाढूंगी रोड पर कालू सिद्ध मंदिर के पास मोबाइल की दुकान है।
शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को धर दबोचा
बृहस्पतिवार की देर शाम पौने आठ बजे वह अपनी दुकान में बैठा था। इस बीच बागेश्वर जिले के काफलीगैर निवासी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी मोहन सिंह दुकान में आया। आते ही उसने कुश की कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी।
कुश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दुकान में मौजूद कर्मचारी गौरव आर्या के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बीच पुलिस घायल दुकानदार को भोटिया पड़ाव और नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पतालों में ले गई लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ से पता चला कि मोहन दिन में अपना मोबाइल ठीक करने के लिए दुकान में आया था। इस बीच मोबाइल को ठीक करने से इनकार करने पर उसने मोबाइल पटक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। तब मोहन शाम तक बदला लेने की बात कहकर चला गया।