फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   retd rail employee murder in pauri.

रिटायर्ड रेलवे कर्मी की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस

Thu, 05 May 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 05 May 2016 02:47 AM IST
सार

  • अंतिम संस्कार की तैयारी में थे परिजन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया शव
  • घर के कमरे में मृत मिला, सिर और मुंह पर चोट के निशान 
  • मृतक के पुत्र और दोस्त पर संदेह, पूछताछ के लिए थाने में बिठाया

विज्ञापन
retd rail employee murder in pauri.
हत्या - फोटो : graphic

विस्तार

शहर से सटे मानपुर गांव में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी की हत्या कर दी गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने घर पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर पुलिस मृतक के पुत्र और उसके दोस्त को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मानपुर गांव के खंतवाल मोहल्ले में रेलवे के रिटायर्ड कर्मी सुरेंद्र डबराल (65) पुत्र ओमप्रकाश अपने बेटे विकास के साथ रहते थे। बुधवार को उनका खून से लथपथ शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। उनके बेटे विकास ने अपने नाते रिश्तेदारों के साथ ही ग्राम प्रधान को पिता की मौत की खबर दी। मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी कि तभी पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बेटे की कहानी पर यकीन नहीं

retd rail employee murder in pauri.
हत्या

विकास ने बताया कि बुधवार सुबह जब उसने पिता के कमरे का दरवाजा खोला तो पिता जमीन पर मृत पड़े थे, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर यकीन नहीं आया। पुलिस के अनुसार वृद्ध के सिर और चेहरे पर चोट के निशान बता रहे हैं कि उनकी हत्या हुई है। परिजनों की ओर से पुलिस को उनकी अस्वाभाविक और संदिग्ध मौत की तहरीर दी गई है।

अब तक की पूछताछ में पुलिस के समक्ष यह बात सामने आई है कि मृतक ओमप्रकाश शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बेटा विकास भी नशेड़ी प्रवृत्ति का है, जिसके चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई। मंगलवार रात ओमप्रकाश जब शराब पीकर आए तो घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

प्रभारी कोतवाल खजान सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी विकास भारद्वाज, एसआई विनोद कुमार, ओमवीर सिंह, अनिल कुमार समेत सभी अधिकारियों ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने विकास के दोस्त जीतू के घर की भी तलाशी ली। वहां से एक टी-शर्ट कब्जे में ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed