{"_id":"52eb37b6c2ede061d2427914ec14eea2","slug":"reason-of-suicide-by-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की आत्महत्या बनी अबूझ पहेली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की आत्महत्या बनी अबूझ पहेली
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Jun 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर में पंखे पर लटककर मौत को गले लगाने वाली महिला की आत्महत्या की वजह दूसरे दिन भी पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
पुलिस फिलहाल उसके ससुर, देवर और पति से पूछताछ कर रही है। उधर, मृतका के मायके पक्ष की ओर से पुलिस को दूसरे दिन भी तहरीर नहीं मिली है।
पंखे से लटककर की थी आत्महत्या
गोविंदनगर क्षेत्र में बुधवार रात अमित रावत की 25 वर्षीय पत्नी सोनी ने घर में ही पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। घटना का पता तब चला, जब उसकी सात वर्षीय बेटी कमरे में गई।
बच्ची ने दूसरे कमरे में जाकर मम्मी के पंखे पर लटके होने की जानकारी दी, तो परिजनों में कोहराम मच गया। महिला ने आत्मघाती कदम उठाने पर रहस्य बना हुआ है।
घटना के बाद से परिजनों के होश उड़े हुए हैं। महिला की केवल एक ही बच्ची है।
कई कोणों से पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले में कई कोणों पर जांच कर रही है। मामले को घरेलू हिंसा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एसएसआई डीएस असवाल ने बताया कि महिला के पति के साथ ही देवर और ससुर से पूछताछ की गई है, वे कुछ खास जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। मायके पक्ष से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।