नाबालिग और युवती से गैंगरेप का वीडियो बनाया और फिर वो किया जो कोई सोच भी नहीं सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक नाबालिग से गैंगरेप और एक युवती से रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने दोनों लड़कियों से रेप का वीडियो बनाया। इसके बाद उसने वो काम किया जिसकी कल्पना भर से ही दिल सिहर जाए।
प्रेमनगर और कैंट क्षेत्र में एक युवती और एक नाबालिग से दुराचार और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों मामलों में मां-बेटे समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमनगर क्षेत्र की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि तीन माह पहले वह सहेली के साथ प्रेमनगर बाजार में खरीददारी करने गई थी। लौटते समय प्रेमनगर चौक पर सूरज भान सिंह निवासी कानपुर हाल बडोलवाला ने उन्हें कार में लिफ्ट दी। रास्ते में सूरज भान ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
उसके बाद मोबाइल पर उनकी बातचीत होने लगी। एक माह पहले वह उसे अपने घर ले गया, जहां पर उसके साथ दुराचार किया। शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी।
उसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार बुरा काम किया। आरोप है कि सूरजभान ने अपने भाई और एक दोस्त के साथ जबरन उसके साथ कोर्ट परिसर के शिव मंदिर में उसके साथ शादी की।
बाद में उसे यह कहकर भगा दिया कि वह अब उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सूरजभान और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
रेप की दूसरी घटना कैंट क्षेत्र में हुई।
नाबालिग के पिता ने कैंट पुलिस को बताया कि दस अगस्त को उसकी पुत्री के साथ शुभम निवासी कांवली रोड और अभिनव निवासी रामपुरम कालोनी ने सामूहिक बलात्कार किया। तब से उनकी बेटी को अश्लील क्लिप तैयार करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर 18 सितंबर को उनकी बेटी को आरोपियों ने फिर से दुष्कर्म किया। 20 सितंबर को बेटी ने लौटी तो रोते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्याें का संकलन किया। उसी आधार पर शुभम और अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया।