{"_id":"5b5dd6a14f1c1bde6d8b5233","slug":"rape-with-minor-girl-in-sehaspur-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" हैवानियतः कॉलगर्ल बुलाने के लिए नहीं थे पैसे इसलिए बच्ची को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियतः कॉलगर्ल बुलाने के लिए नहीं थे पैसे इसलिए बच्ची को बनाया हवस का शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसपुर (देहरादून)
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में नाबालिग की दुराचार कर हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस को इसकी वजह बताई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी उसके बच्चों के साथ गांव में ही रहती है। लगभग 6 महीने से अपनी पत्नी से दूर रह रहा था, जिस पर उसने कॉलगर्ल के पास जाने की सोची, लेकिन उतने पैसे नहीं थे। इसलिए उसने यह विचार त्याग दिया और बच्ची को शिकार बनाने का सोचा।
कहा बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपनी झोपड़ी में ही ईटों के बीच में कट्टों से छिपा कर रखा दिया। वह रात होने का इंतजार करने लगा, ताकि शव को ठिकाने लगा सके, लेकिन जब उसके परिजन बच्ची की तलाश करने लगे तो वह डर गया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुराचार और हत्या के समय बालिका ने आरोपी से बचने के पूरे प्रयास किए थे। पुलिस को जब बालिका का शव मिला तो उसकी बंद मुठ्ठी में आरोपी के सिर के बाल थे। जिससे पुुलिस मान कर चल रही है कि बालिका ने आरोपी से बचाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन कद और वजन में ज्यादा होने के कारण वह आरोपी से बच नहीं सकी।
विज्ञापन