फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor girl in haridwar

नाना ने चार साल की बच्ची से किया रेप, फिर पंचायत बुलाकर किया बेइज्जत

Thu, 08 Jun 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in haridwar
rape

उत्तराखंड में चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने की एक घटना सामने आई है। वह भी उसके नाना ने। सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। लेकिन उत्तराखंड जैसी देवभूमि को शर्मसार करने की यह वारदात हुई है हरिद्वार जनपद के मुन्ना खेड़ा खुर्द स्थित देवबंद गांव की। रेप के बाद दबंग आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पंचायत बुला ली। उसके बाद जो हुआ, पढ़कर आप भी रो पड़ेंगे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवबंद निवासी एक व्यक्ति अपनी चार की बेटी और पत्नी के साथ गुजर बसर कर रहा है। रोज की तरह बुधवार को भी वह दिहाड़ी मजदूरी के लिए काम पर गया। इस दौरान घर पर सिर्फ मां और बेटी ‌थे। मां घर के काम में व्यस्त थी, इस दौरान बच्ची टहलते हुए घर से बाहर चली गई।
विज्ञापन


इसी दौरान पहले से ही बुरी नीयत रख रहे उसके पिता के मामा (नाना) गुफरान पुत्र यामीन की नजर बच्ची पर पड़ी। वह किसी बहाने बच्ची को अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत की और रिश्तों को तार-तार कर दिया। बच्ची से रेप करने के बाद वह वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत बुलाकर किया ऐसा सुलूक सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

rape with minor girl in haridwar
rape

किसी तरह बच्ची लहुलूहान स्थित‌ि में अपनी मां के पास पहुंची। अपनी बिटिया को रोते हुए देखकर महिला ने तुरंत पति को बुला लिया। जब दोनों को हकीकत मालूम पड़ी कि इस करतूत के पीछे उनका रिश्तेदार  गुफरान ही है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची का पिता अपने एक मित्र को लेकर पुलिस थाने गया। जहां उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

उधर, पुलिस ने मामले में बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि जब बच्ची के पिता की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई तो आरोपी गुफरान के कहने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। 

पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं बच्ची के पिता के साथ थाने गए युवक की भी पिटाई की गई। साथ ही अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने मामले में अभी ‌कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले भी एक अन्य बच्ची के साथ हैवानियत कर चुका है। उस वक्त पंचायत ने मामला रफा-दफा कर दिया था। आरोपी कबाड़ी का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed