{"_id":"4236e402b21df10ee6db4889404a319f","slug":"rape-with-minor-girl-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी-दिल्ली ले जाकर नाबालिग साली से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी-दिल्ली ले जाकर नाबालिग साली से रेप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Sep 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग साली के साथ मसूरी और दिल्ली में रेप करने के आरोप में पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसे दिल्ली में छोड़कर भाग निकला था। परिजन उसे लेकर लौटे और मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
लक्खीबाग चौकी में दर्ज मुकदमे में पीड़िता इंटर की छात्रा ने बताया कि वह 30 अगस्त की सुबह स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में जीजा मिला और मसूरी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गया।
विज्ञापन
मसूरी ले जाकर किया रेप
आरोप है कि वहां एक होटल में जीजा ने उसके साथ रात को दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर वह नाबालिग को दिल्ली ले गया।
दिल्ली में भी दुराचार के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़ दून भाग आया। पीड़िता ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी। रात को परिजन दिल्ली पहुंचे और सुबह बेटी को साथ लेकर दून लौटे।
विज्ञापन
किशोरी का हुआ मेडिकल
चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मेडिकल के साथ पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए। रेप के आरोप में जीजा अशरफ निवासी ट्रांसपोर्टनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मूलत: यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है। वह दून में बैटरी मरम्मत का काम करता है।