{"_id":"59ff30134f1c1bd0408b4c09","slug":"rape-with-girl-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई किशोरी के साथ जंगल में दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए गई किशोरी के साथ जंगल में दुराचार
ब्यूरो / अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के सुल्तानपुर में रात के समय शौच के लिए जंगल में गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन
किशोरी ने मामले की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार रात करीब आठ बजे एक किशोरी गांव के पास खेत में शौच करने के लिए गई थी। किशोरी को खेत में अकेला जाते देख गांव के ही एक युवक ने उसे रोक कर उसे गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन
जहां उसके साथ दुराचार कर फरार हो गया। बदहवास किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही युवक पिंकू पुत्र करणपाल के खिलाफ दुराचार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।