फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rape with four years old girl in kotdwar

पड़ोसी के बिस्तर पर आधे कपड़ों में मिली चार साल की मासूम, हालत देखकर फट गया मां का कलेजा

Wed, 04 Oct 2017 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 04 Oct 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
Rape with four years old girl in kotdwar

एक युवक ने चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसके बिस्तर पर अपनी चार साल की मासूम को आधे कपड़ों में देख मां का कलेजा फट गया। बच्ची हालत देखते ही मां की चीख निकल गई। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने आरोपी की जमकर घुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पौड़ी जिला जज की कोर्ट में पेश किया जाएगा।  वहीं, बच्ची से दुराचार के प्रयास की घटना से हिंदू संगठनों में उबाल है। उन्होंने घटना के विरोध में कोतवाली में सीओ और कोतवाल का घेराव किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। शहर से सटे गांव में जिला बिजनौर की बढ़ापुर थाने के गांव मुजफ्फरनगर निवासी रियाजुद्दीन पुत्र मेंहदी हसन किराए पर रहता है। वह नाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पड़ोस में एक श्रमिक का परिवार भी किराए पर रहता है। मौका पाकर आरोपी पड़ोस की चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

ऐसी हालत में थी लड़की

Rape with four years old girl in kotdwar

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह बर्तन मांजने का काम करती है। जैसे ही वह काम पर जाने लगी तभी उसने बेटी को आवाज दी, तो वह नहीं मिली। जब वह बच्ची को खोजते हुए पड़ोसी के कमरे की ओर गई तो वहां उसकी बेटी अर्द्धनग्न अवस्था में थी।

आरोपी भी आपत्तिजनक हालत में देखा गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की मां ने बताया कि यदि वह समय पर नहीं पहुंचती तो आरोपी उनकी बच्ची के साथ अनहोनी कर चुका होता।

कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल का घेराव किया। हिंदू संगठनों ने सीओ और कोतवाल से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने बताया कि आरोपी रियाजुद्दीन निवासी मुजफ्फरनगर, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed