{"_id":"53f4949c40e293854bb2e33ad1d1ddbe","slug":"rape-with-class-six-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह की छात्रा से महीनों करता रहा रेप, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा छह की छात्रा से महीनों करता रहा रेप, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से छठी क्लास की छात्रा को हवस का शिकार बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकित कर कई माह से छात्रा का शोषण कर रहा था। पुलिस ने मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में जुबेर खान निवासी गागलहेडी (सहारनपुर) ने अक्तूबर माह में एक छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ मुंह काला किया था। तब से आरोपी उसे आतंकित कर शोषण करता आ रहा था।
विज्ञापन
डर की वजह से छात्रा ने नहीं खोला मुंह
डर की वजह से छात्रा किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। एसओ नरेश राठौड ने बताया कि मंगलवार को परिजनों ने छात्रा को विश्वास में लेकर बातचीत की तो मामले से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।