{"_id":"790f8bb2e84da6720593b00c10c1a3c3","slug":"rape-in-vikas-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही 10वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर दुष्कर्म के साथ ही पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पेशे से चालक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्रा बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने ताऊ के यहां से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में दीपक उर्फ दीपू पुत्र समेंद्र पाल निवासी आदूवाला थाना विकासनगर ने उसे जबरदस्ती अपनी कार (एचआर-70 5040) में बैठाकर जंगल की ओर ले गया।
विज्ञापन
जहां आरोपी ने इस दुष्कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से कार समेत फरार हो गया। वहीं, दूसरी तरफ काफी देर तक छात्रा के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात बदहवाश हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
जिस पर परिजनों ने शनिवार सुबह कोतवाली पहुंच कर घटना की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है।