फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape charge against 8 years old child

आठ साल के बच्चे पर रेप का मुकदमा

Fri, 11 Apr 2014 09:26 AM IST
अमर उजाला, श्यामपुर(हरिद्वार)
अमर उजाला, श्यामपुर(हरिद्वार) Updated Fri, 11 Apr 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
 rape charge against 8 years old child

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के श्यामपुर में आठ साल के बच्चे पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बच्चे ने पांच साल की बच्ची के यौनांगों से छेड़छाड़ की जिससे ब्लीडिंग होने लगी।

विज्ञापन


बच्ची को इलाज के लिए हरिद्वार के महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बच्चे का मेडिकल करवाया है।

यौनांगों के साथ छेड़छाड़
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम कक्षा तीन में पढ़ने वाला बच्चा और कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची घर के पास ही खेल रहे थे।

कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची। उसकी मां ने देखा कि बच्ची को ब्लीडिंग हो रही है। बच्ची के पिता की ओर से श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र भंडारी ने बताया कि बच्ची के यौनांगों के साथ बच्चे ने छेड़छाड़ की है। देर रात तक अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed