{"_id":"59083b344f1c1b3651442b64","slug":"rape-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई कर आबरू से खिलवाड़, अब शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई कर आबरू से खिलवाड़, अब शादी से इंकार
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 02 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर सगाई कर ली। उसके बाद जल्द शादी करने की बात कहकर युवती की आबरू से खिलवाड़ कर लिया।
विज्ञापन
अब युवक शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही सगाई भी तोड़ दी है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ पहुंचकर गंगनहर कोतवाली पुलिस को आपबीती सुनाई।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती सोमवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि लक्सर निवासी एक युवक उसके साथ भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। प्यार करने का झांसा देकर उसने उससे शादी करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
इस पर छह माह पूर्व दोनों की सगाई हो गई। हालांकि इसमें युवक के परिजन शामिल नहीं हुए थे। जल्द शादी का झांसा देकर युवक उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।
युवती ने जब जल्द शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। अब सगाई भी तोड़ दी है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास युवक का पूरा पता नहीं है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन