{"_id":"5900c4e14f1c1b1035c0c30b","slug":"rape-attempted-on-a-minor-girl-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत पर उतरा इस नामी विवि का मैस संचालक, नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत पर उतरा इस नामी विवि का मैस संचालक, नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 26 Apr 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित चौखंबा छात्रावास के मेस संचालक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। छात्रावास प्रशासन ने छात्रों की शिकायत पर मेस संचालक को मैस खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि पुलिस दुष्कर्म के प्रयास के आरोप से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
बिड़ला परिसर स्थित चौखंबा छात्रावास के मैस में काम करने वाले नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रावास में रह रहे छात्रों ने मैस संचालक पर इसका आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि मंगलवार रात करीब एक बजे मैस मे काम करने वाला नाबालिग मैस संचालक के कमरे से रोते-रोते भाग कर बाहर आया।
विज्ञापन
उस समय नाबालिग के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। छात्रों ने घटना की जानकारी छात्रावास अधीक्षक डा. दीपक कुमार को देने के साथ ही कोतवाली में भी दी। छात्रावास अधीक्षक डा. दीपक कुमार ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर मैस संचालक को तुरंत मैस खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। मैस संचालक से फोन पर बात करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर नोटिस छात्रावास के गेट व मैस के दरवाजे पर चस्पा कर दिए गए हैं। वहीं कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग ने दुष्कर्म के प्रयास से साफ इंकार किया है। नाबालिग को उसके भाई के पास भेज दिया गया है।