फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rape attempt punishment by panchayat.

यहां बलात्कार के प्रयास की सजा है 11-11 जूते

Sat, 21 May 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की) Updated Sat, 21 May 2016 02:08 AM IST
सार

  • पंचायत ने दो आरोपियों को सजा देकर निपटा दिया मामला
  • पुलिस ने मामला संज्ञान में न होने की बात कह झाड़ा पल्ला

विज्ञापन
rape attempt punishment by panchayat.
रेप का प्रयास

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार के प्रयास की सजा के तौर पर पंचायत ने दो आरोपियों को 11-11 जूते मारने की सजा सुना मामले को रफा-दफा कर दिया है। जबकि पुलिस का कहना है उन्हें ऐसी किसी खबर की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लक्सर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती व महिला अपने घर में अकेली थी। दोनों को अकेला देख गांव के दो युवकों ने इनके साथ बलात्कार का प्रयास कर दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर भागे आरोपी
युवती व महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच आरोपी फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग करने वाले थे। लेकिन तभी गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने इंसाफ दिलाने की बात कही। उसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंचों ने दोनों आरोपियों को 11-11 जूते मारने की सजा सुनाई और जूते मारने के बाद मामले को रफा दफा कर दिया। गांव के एक मुअज्जिज व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर घटना की पुष्टि की है। इस संबंध में एसएसआई प्रदीप बिष्ट का कहना है उनके पास इसी तरह की खबर की सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed