फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape and murder with minor in uttarakhand.

उत्तराखंडः लाडली से दरिंदगी, लाश देख कांप उठा कलेजा

Tue, 25 Nov 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 25 Nov 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
rape and murder with minor in uttarakhand.

उत्तराखंड के हल्द्वानी से पिछले पांच दिन से अपहृत सात साल की मासूम की लाश मंगलवार को गौलापार झाड़ियों में मिली। दरिंदे ने हैवानियत की हद पार कर दी। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मासूम का मुंह से खून से सना था। थप्पड़ मारने से उसके गाल काले पड़ गए थे। पूरे शरीर पर खरोंच के निशान थे। इस दरिंदगी को देख मौके पर पहुंचे हर किसी का कलेजा कांप गया। पिता और चचेरे भाई लाश को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े।
विज्ञापन


रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना को देखने के लिए गौलापार जंगल में महिला और पुरुषों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लाडली की मौत दुष्कर्म के दौरान ही हो गई थी। इस मामले में अपहरण के साथ हत्या और बलात्कार की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरगारमेंट्स और पैरों पर भी खून

rape and murder with minor in uttarakhand.

सीओ जीसी टम्टा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मंगलवार को शीशमहल के पास लाडली (काल्पनिक नाम) को ढूंढने के बाद लौट आई थी। दोपहर लगभग दो बजे काठगोदाम थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के पास एक घोड़े का मालिक आया। उसने बताया कि घोड़े को ढूंढते हुए वह गौला के पास जंगल में गया तो वहां उसने बच्ची की लाश पड़ी देखी।

सूचना पर पुलिस, स्थानीय नेत्री पुष्पा संभल समेत अन्य महिलाओं के साथ जीप से गौला तक गई। नदी पार कर लगभग 500 मीटर जंगल में फोर्स गई तो झाड़ी के नीचे लाडली की लाश पड़ी थी। उसका मुंह से खून से सना था।

अंडरगारमेंट्स के अलावा पैरों पर भी खून के छींटे पड़े थे। घटना की तहकीकात के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई, एएसपी श्वेता चौबे समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। डॉक्टरों के एक पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।

रेप के दौरान मुंह से खून बहने से हुई मौत

rape and murder with minor in uttarakhand.

डॉक्टरों ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान मासूम के मुंह अत्यधिक खून निकला और उसकी मौत हो गई। लाश को देखने के बाद लाडली के परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बमुश्किल संभालकर हटाया।

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले की लाडली 18 नवंबर को शीशमहल स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता के साथ आई थी। 20 नवंबर को रिसेप्शन के दौरान दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया।  

फूटा गुस्सा, आज बंद रहेगा पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। हल्द्वानी से पांच दिन पूर्व अपहृत लाडली का शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सिल्थाम चौराहे पर जाम लगाया और बुधवार को पूरा पिथौरागढ़ बंद करने का ऐलान किया।

व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों ने घटना को क्रूर करार देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी ने इस घटना को शर्मनाक और दर्दनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा है कि सरकार को इस घटना से सबक लेना चाहिए।

विधानसभा में गूंजा मामला, सीएम ने द‌िए निर्देश

rape and murder with minor in uttarakhand.

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने हल्द्वानी में लाडली मामले की रिपोर्ट तलब की है। सदन में भोजनावकाश के बाद विपक्ष इस मामले में काम रोको प्रस्ताव लाकर नियम 310 के तहत चर्चा कराना चाहती थी, लेकिन स्पीकर ने कहा कि नियम 58 का समय निकल चुका है और 310 में इस बाबत चर्चा नहीं हो सकती।

उस समय नेता सदन हरीश रावत मौजूद नहीं थे। स्पीकर और वित्त मंत्री दोनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष नहीं माना। तभी नेता सदन आए और उन्होंने एसटीएफ को हल्द्वानी के लिए रवाना करने और फोरेंसिक जांच कराने की बात कही। लेकिन विपक्ष नहीं माना तो स्पीकर ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर चर्चा कराए जाने का आश्वासन दिया।

कोई वकील नहीं लडे़गा दरिंदों का केस
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट दिनेश सिंह मेहता ने बताया कि कोई भी वकील आरोपियों की मदद नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे को लेकर वह जल्द ही पुलिस से मिलेंगे।

महिलाएं बोली, कातिल को हमें सौंपो

rape and murder with minor in uttarakhand.

गौलापार जंगल में लाश देखने के बाद महिलाएं काफी आक्रोशित हो गईं और घटनास्थल पर ही कातिलों को फांसी दो-फांसी दो की आवाज उठाने लगीं।

लाश मिलने की सूचना पर पुरुषों से अधिक महिलाएं गौला पार घटनास्थल पर पहुंची थी। उनका आरोप था कि अब पुलिस से कुछ होने वाला नहीं है। कातिलों को पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें सौंपे। वे दरिंदों को खुद फांसी देंगी ताकि दूसरा कोई अपराधी फिर ऐसी हिम्म्त न कर सकें।

घटनास्थल पर पहुंचे मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह का कहना था कि पुलिस को जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। पुलिस छह दिनों तक ऐसे दरिंदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बच्ची की लाश मिलने के बाद स्पष्ट हो गया कि कातिल दूर का नहीं है बल्कि शहर का ही होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को शीघ्र कातिलों को गिरफ्तार करना होगा। महिलाएं भी इस मामले में चुप बैठने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed