फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rape and kidnapping accuse ran away from police station.

रेप और अपहरण का आरोपी थाने से फरार, पुलिस में हड़कंप

Thu, 09 Jun 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला (हरिद्वार) Updated Thu, 09 Jun 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
rape and kidnapping accuse ran away from police station.
ग‌िरफ्तार आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया।

युवती का अपहरण कर उससे दुराचार करने का आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह बुग्गावाला थाना पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना बृहस्पतिवार सुबह छह बजे की है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोप है कि विगत छह जून को धर्मवीर एक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सूचना के आधार पर पुलिस को युवती छुटमलपुर के समीप युवक के रिश्तेदार के यहां मिल गई।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने दोनों को ढूंढ़ निकालने में सफलता प्राप्त कर ली जिसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। फिर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक धर्मवीर के खिलाफ अपहरण एवं दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही थी पेशी की तैयारी, आरोपी हो गया फरार

rape and kidnapping accuse ran away from police station.
गिरफ्तार

पुलिस बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। धर्मवीर को हथकड़ी लगाकर पुलिसकर्मियों के पहले में बुग्गावाला थाना परिसर में भी बैठा रखा था, लेकिन सुबह करीब छह बजे धर्मवीर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जगह-जगह नाकेबंदी कर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस की चूक पर उठ रहे सवाल 
अपहरण और दुराचार जैसे संगीन मामले में आरोपी धर्मवीर को लॉकअप में बंद करने के बजाय हथकड़ी लगाकर परिसर में बैठा रखा था। बताया गया है कि उसकी हथकड़ी को एक खूंटे के सहारे बांधा गया था। धर्मवीर ने किसी तरह से हथकड़ी को खूंटे से छुड़ा लिया और फरार हो गया। फरार होते समय विरोध कर एक पुलिसकर्मी पर डंडे से वार करने की भी कोशिश की। 

दो संप्रदाय से जुड़ा है मामला, तनाव
आरोपी युवक एवं युवती दो अलग-अलग संप्रदाय से जुड़े हैं जिसके कारण युवती के अपहृत होने के बाद से ही यह मामला तूल पकड़ रहा था। अब आरोपी धर्मवीर के फरार होने से गांव में इसे लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच शांति का माहौल है। फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed