{"_id":"5723d4814f1c1b5b1fa91f36","slug":"rape-accused-not-found-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार का आरोपी बरी, नहीं मिले सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार का आरोपी बरी, नहीं मिले सबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Apr 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण, दुराचार एवं पोक्सो एक्ट के आरोपी को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला वर्ष 2014 का नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी निवासी एक महिला ने श्रीनगर टिहरी गढ़वाल निवासी संदीप कुमार मुयाल के खिलाफ अपनी भतीजी के अपहरण व दुराचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अपहरण कर दुराचार का था आरोप
महिला के अनुसार 14 मई 2014 को उसकी भतीजी दून से सुमाड़ी टिहरी गढ़वाल आ रही थी, लेकिन दो दिन बाद भी वे सुमाड़ी नहीं पहुंची। आरोप लगाया कि सुमाड़ी के रहने वाले संदीप ने उसकी भतीजी का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता बीके बछेती ने अदालत में हुई सुनवाई में कहा कि अभियोजन के गवाहों ने उसकी ओर से लगाए गए आरोपों का समर्थन नहीं किया। नाबालिग आरोपी के कब्जे से भी बरामद नहीं हुई।