फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape accused not arrested by police

कहां है 3 साल की बच्ची से रेप का आरोपी?

Mon, 26 Aug 2013 02:34 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 26 Aug 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
rape accused not arrested by police

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक राजस्व पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।

विज्ञापन


22 अगस्त की शाम को बीरोंखाल प्रखंड के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो चुकी है। आरोपी राजस्व पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।

शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक योगंबर सिंह सजवाण घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे। रविवार को कुछ जगह राजस्व पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन आरोपी को पकड़ने में उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची का संयुक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके स्वास्थ्य में सुधार है। चैबट्टाखाल के तहसीलदार सीएस रावत का कहना है कि राजस्व की टीम आरोपी को पकड़ने में लगी है। जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ काम नहीं करता है आरोपी
जिस युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है वह बेरोजगार है। 22 वर्षीय यह युवक बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि यदि युवक ने खुद को किसी काम में लगाया होता तो शायद इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देता।

अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार

कपड़े की दुकान पर एक युवक को युवती का मोबाइल से फोटो खींचना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मालनी मार्केट में एक महिला और युवती कपड़े खरीदने दुकान पर गई। इस दौरान दुकान पर बैठे एक व्यक्ति ने मोबाइल से उनकी फोटो खींच दी। युवती ने उसको फोटो खींचते हुए देख लिया।
जब मोबाइल दिखाने को कहा तो वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया। युवती ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी। कुछ देर में ही परिजन दुकान पर आ गए। जहां पर दुकान स्वामी ने उस व्यक्ति का पता बता दिया।


युवती की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसे गिफ्तार कर लिया। आरोपी लक्ष्मण सिंह नेगी (42) निवासी रमेश नगर को धारा 294 के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed