{"_id":"bb723f5e0047031edd379deb6b9797ba","slug":"ransom-collected-in-the-name-of-co-now-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के नाम पर वसूलता था फिरौती, अब गिनेगा सलाखें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ के नाम पर वसूलता था फिरौती, अब गिनेगा सलाखें
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 03 Oct 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार में पुलिस के नाम पर फिरौती मांगने वाले के पास से चोरी की स्कूटी और कार बरामद हुई है। यह बरामदगी उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ के बाद हुई है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को मोहम्मद जाकिर पुत्र अब्दुल जाहिद निवासी कीरतपुर ने पुलिस में शहबाजपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर निवासी राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश शर्मा के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
फिरौती मांगने की शिकायत
आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 386 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने कई राज खोले।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह सीओ के नाम से पैसा लेता था। पुलिस ने उससे दो मोबाइल तथा तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। जिससे वह लोगों को धमकी देता था और फिरौती मांगता था। उससे एक स्कूटी निंबूचौड़ से बरामद की है।
कार भी बरामद
स्कूटी दीपक नामक व्यक्ति की है जो चार अगस्त 2012 को चोरी हुई थी। कार भी बरामद हुई है। कार डा. अवनीश कुमार जैन की है जो आठ मार्च 2012 को चोरी हुई थी।
थाना कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की एक बाइक उसने कटवा दी है। कोतवाल ने बताया कि वह कुछ समय से देवी मंदिर के पास रह रहा था।
कोटद्वार से लेकर बिजनौर तक वह फिरौती करता था। उसके फोन की जानकारी लेकर पुलिस ने दोनों फोन और तीन सिम कार्ड कोर्ट में पेश किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणा भारती ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।