{"_id":"57511d0b4f1c1bbe53108b40","slug":"ranikhet-mms-case-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ाः MMS प्रकरण के फरार आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्मोड़ाः MMS प्रकरण के फरार आरोपी को दबोचा
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
रानीखेत में एमएमएस प्रकरण को लेकर पिछले एक हफ्ते से चल रहा संघर्ष फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने फरार आरोपी कुलदीप कुमार को गिरफ्तार करने के बाद सुबह यहां सीजेएम की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले एक हफ्ते से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और अदालत में समर्पण करने की तैयारी में था, लेकिन उसे बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पांडेखोला के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि निकटवर्ती गांव की एक किशोरी ने एमएमएस वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इससे गुस्साए ग्रामीण पिछले एक हफ्ते से नगर में धरना प्रदर्शन, चक्काजाम कर रहे थे। पुलिस ने मामले के चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी कुलदीप कुमार फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरोपी कुलदीप कुमार इस बीच हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, अल्मोड़ा क्षेत्रों से पुलिस से छुपता फिर रहा था। इस बीच उसके अदालत में सरेंडर करने की भी चर्चाएं चल रही थीं।
बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को यहां सीजेएम की अदालत में पेश किया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया है। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि आरोपियों से इस मामले में कड़ी पूछताछ चल रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।