{"_id":"7d214f660703800cef2a19c8d9e86bd7","slug":"rajnish-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जांच से खुलेगा रजनीश की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस जांच से खुलेगा रजनीश की मौत का राज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में मरे रजनीश उर्फ लाला का विसरा जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिया गया। हरिद्वार के सीओ सदर ने रजनीश के परिजनों से बातचीत करने के साथ डालनवाला कोतवाली में तैनात कई पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
दून में रायपुर के ऋषिनगर और मूलत: बिजनौर के झालू गांव निवासी रजनीश उर्फ लाला को डालनवाला पुलिस ने चेन लूट के आरोप में हिरासत में लिया था। हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मामले में अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुए हत्या के मुकदमे की विवेचना हरिद्वार के सीओ सदर राजेश भट्ट कर रहे हैं।
पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज
कोतवाली के संतरी के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों के भी बयान लिए गए। जांच अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य पत्रावलियां भी कब्जे में ले ली हैं।
उपलब्ध कराई मुकदमे की चिक
मामले में दर्ज कराए गए हत्या के मुकदमे की चिक शुक्रवार को रजनीश के परिजनों को उपलब्ध करा दी गई। परिजन गत रविवार को रजनीश का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए झालू चले गए थे।
विज्ञापन