फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajesh gulati reaction after heard life prison for anupama murder

पत्नी के 72 टुकड़े करने वाले इस नर पिश्ााच को उम्रकैद, जानिए क्या थे पहले बोल

Sat, 02 Sep 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Sep 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
rajesh gulati reaction after heard life prison for anupama murder
rajesh gulati

बीवी अनुपमा की हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनकर कटघरे में खड़े कातिल राजेश गुलाटी का चेहरा पीला पड़ गया। सजा को लेकर राजेश ने अपने अधिवक्ताओं से काफी देर तक मंत्रणा की। इसी बीच उसने यह सवाल भी किया कि क्या अब वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगा।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने भरोसा दिया कि केस में कई बड़ी कमजोरियां हैं। ऊपरी अदालत से सौ प्रतिशत राहत मिलने की उम्मीद है, तब जाकर गुलाटी थोड़ा सामान्य हुआ।

अनुपमा के कत्ल और सुबूत छिपाने के आरोप में बृहस्पतिवार को दोषी ठहराए जाने के बाद से राजेश गुलाटी बेहद विचलित है। दोषी करार देने के बाद राजेश ने चेहरे पर झूठी मुस्कान लाने की कोशिश की थी। शुक्रवार सुबह सजा सुनाने से पहले उसे कोर्ट परिसर में लाया गया तो उसके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था।

विज्ञापन

वकील ने कातिल को दी राहत

rajesh gulati reaction after heard life prison for anupama murder
rajesh gulati

पौने तीन बजे के करीब सजा ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया तो वह उसके चेहरे का रंग उड़ गया। सजा के बाद जरूरी पत्रावलियों पर हस्ताक्षर करने के बाद राजेश गुलाटी ने कटघरे में ही अपने अधिवक्ता उत्कर्ष से काफी देर तक मंत्रणा की। आजीवन कारावास में कितनी सजा होगी, क्या अब वह जेल से बाहर नहीं निकल पाएगा।

उसने अपने अधिवक्ता से तमाम ऐसे सवाल किए। अधिवक्ता ने राजेश गुलाटी को भरोसा दिया कि केस में कई कमजोरियां रही हैं, जिसे बचाव पक्ष शुरुआती सुनवाई में ठीक ढंग से नहीं उठा सका है।

हाईकोर्ट में अपील में निसंदेह राहत मिल जाएगी। सहयोगी अधिवक्ताओं से भी राजेश गुलाटी बात करता रहा। हालांकि शुक्रवार को भी राजेश ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed