फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raggery businessman Murder In rishikesh 

कबाड़ कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क पर बुरी हालत में मिला शव

Sun, 21 May 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 21 May 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Raggery businessman Murder In rishikesh 

कृष्णानगर कालोनी, आईडीपीएल निवासी एक कबाड़ कारोबारी की शुक्रवार रात धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार कबाड़ कारोबारी शुक्रवार रात हाईडिल वीरभद्र कालोनी की चहारदीवारी के पास लहूलुहान हालत में मिला था।

विज्ञापन


परिजन पहले उसे घर ले जहां से आपातकालीन सेवा 108 से सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर कालोनी, आईडीपीएल निवासी हेतराम (46) पुत्र बिहारी सिंह की श्यामपुर क्षेत्र में रेलवे फाटक के सामने कबाड़ की दुकान है। दुकान में हेतराम का 17 वर्षीय बेटा मोहन भी हाथ बंटाता था। शुक्रवार को भी वह पिता के साथ दुकान पर था। शुक्रवार रात शाम साढ़े सात बजे मोहन सब्जी खरीदने के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी लेने के बाद रात करीब आठ बजे मोहन घर पहुंचा तो पिता के न पहुंचने का पता चला। देर रात तक हेतराम के घर न पहुंचने पर ढूंढखोज की गई। रात करीब 11 बजे वीरभद्र में हाईडिल कालोनी की चहारदीवारी के पीछे मैदान में हेतराम की बाइक खड़ी मिली। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने आसपास खोजबीन की तो झाड़ियों के पास हेतराम लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। 

​परिचित हो सकता है हत्यारा

Raggery businessman Murder In rishikesh 

उसके कपड़े खून से सने हुए थे। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से गोदने के निशान थे। आननफानन परिजन उसे घर लेकर भागे और 108 आपातकालीन सेवा की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी कैलाश पंवार ने बताया प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला है। उसके गर्दन, आंख के पास, पेट और सिर पर गहरे जख्म थे। हत्यारे ने चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

पुलिस को आशंका है कि हत्यारा परिचित हो सकता है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रात जब हेतराम काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया।

कॉल किसी अनजान व्यक्ति ने रिसीव की और बताया कि हेतराम का एक्सीडेंट हो गया है उसे उठाकर ले जाओ और फोन काट दिया। ऐसे में हत्या के शक की सुई फोन करने वाले व्यक्ति की ओर घूम रही है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक डिब्बे में पका हुआ नॉनवेज और कागज में लिपटी रोटियां भी मिली हैं। पुलिस काल करने वाले को ट्रैश करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed