फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prostitution racket caught in bajpur uttarakhand

होटल में 'अय्याशी का धंधा' चला रहा था मालिक, पुलिस पहुंची तो आपत्तिजनक स्थिति में मिले जोड़े

Mon, 24 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
prostitution racket caught in bajpur uttarakhand
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने छापामारी कर एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर होटल मालिक सहित चार युवकों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से 21 हजार नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं, जबकि मौका पाकर एक युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात सीओ एमसी बिंजौला और नवनियुक्त कोतवाल तुषार बोरा ने पुलिस बल के साथ दोराहा रोड स्थित होटल कैहलो फूड प्लाजा में छापामारी की। कमरा नंबर 201 में चार पुरुष और एक महिला और कमरा नंबर 107 में एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
विज्ञापन


कमरा नंबर 201 से गिरफ्तार महिला से 15520 रुपये और दूसरे कमरे से गिरफ्तार महिला से 5480 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। इस बीच केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी उदयपाल फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने पकड़े गए बाजपुर के स्टेशन रोड निवासी संजीव कुमार, यूपी के गांव लाहौरी जिला रामपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, लच्छीवाला रामपुर निवासी प्रेमपाल, होटल मालिक कुलवीर सिंह और दोनों महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टीम में एसएसआई नासिर हुसैन, दिनेश भट्ट, भूमिका पांडे, खीम सिंह, नरेंद्र राठी, अनुज त्यागी, सुनीता, भगवती आदि थे। बताते हैं कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने मामले को हल्का करने के लिए कोतवाल से बातचीत करने की कोशिश भी की।

आर्थिक स्थिति को बताया वजह
कोतवाल तुषार बोरा के अनुसार, महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह यह कार्य करती थीं। पुलिस मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। बता दें कि होटल में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं।
 

किशोरियों को नेपाल ले जा रहा युवक पकड़ा

बहला-फुसलाकर दो किशोरियों को नेपाल ले जाते खटीमा के एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों और आरोपी युवक को बरेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

खटीमा निवासी मोहम्मद यासीन (20) बरेली से दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ट्रेन से टनकपुर लाया। रात करीब आठ बजे वह पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास किशोरियों को नेपाल पहुंचाने की योजना बना रहा था। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरियों ने खुद को बरेली निवासी बताया। इस पर पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि वहां के थाने में दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज है।

रविवार को बरेली के उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता किशोरियों के परिजनों के साथ टनकपुर पहुंचे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बरामद दोनों किशोरियों और आरोपी युवक को जरूरी कार्रवाई के बाद बरेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की योजना दोनों किशोरियों को नेपाल के महेंद्रनगर ले जाकर किसी के सुपुर्द करने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed