फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   property dealer son murder in dehradun

कुणाल हत्याकांडः पुलिस के हाथ लगी मजबूत कड़ी

Tue, 22 Apr 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Apr 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
property dealer son murder in dehradun

प्रॉपर्टी डीलर के बेटे कुणाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सुरागों की बिखरी कड़ियां जोड़ ली हैं। कुणाल के एक करीबी पर शक पुख्ता हो चुका है।

विज्ञापन


सौतेली मौसी के बेटे समेत कई लोगों से पूछताछ
अब तक मिले सभी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन भी उसकी ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक आरोपी के कबूलनामा न करने से पुलिस पसोपेश में है।

उधर, पुलिस अब तक कुणाल की सौतेली मौसी के बेटे समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। प्रॉपर्टी डीलर संजीव गुप्ता के बेटे कुणाल की हत्या की जांच परिचितों के इर्दगिर्द घूम रही है।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद के बाद कुणाल ने डेढ़ माह पूर्व घर छोड़ दिया था और जाखन के कैनाल रोड पर किराये के मकान में रह रहा था।

शनिवार को गायब हुए कुणाल की तलाश हुई तो रविवार को उसका शव आईटी पार्क के एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला था। ईंट, पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा
जांच के बाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक एक युवक पर शक है। वह कुणाल के साथ आखिरी बार देखा गया।

उसके पास हत्या का मोटिव भी है और मोबाइल लोकशन भी आईटी पार्क के पास की मिल रही है। लेकिन वह अपराध कबूल नहीं रहा है।

पुलिस मामले में कुणाल की सौतेली मौसी के बेटे से भी दो दौर की बातचीत कर चुकी है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि तस्वीर काफी हद तक साफ है।

जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर, परिजनों ने सोमवार को कुणाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पूछताछ में सख्ती नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी नशे की लत का शिकार है। उससे पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन बेहद सामान्य लहजे में।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व हिरासत में रजनीश उर्फ लाला की मौत के बाद पुलिस नशे के आदी आरोपियों पर सख्ती से बच रही है।

सूत्र भी मानते हैं कि सामान्य बातचीत में भले ही आरोपी अपराध कबूल नहीं रहा, लेकिन थोड़ी सख्ती की गई तो वह सचाई बयां कर देगा।

सपने टूटे तो समा गया नशे में
करोडों की संपत्ति के वारिस और होनहार छात्र रहे कुणाल के सपने टूटते गए और वह नशे के दलदल में डूबता चला गया। परिजनों ने एमबीए करने के लिए कुणाल को लंदन भेजा था।

कुणाल ने बेहतर अंकों से एमबीए किया भी। हालांकि, उसमें बॉलीवुड में चमकने का सपना पल रहा था।

उसने नोएडा की फिल्म सिटी में एक्टिंग कोर्स भी किया और कुछ समय तक मुंबई भी गया। लेकिन कहीं मौका नहीं मिला तो वह घर लौट आया।

इसके बाद वह नशे का शिकार बन गया। परिवार ने भी साथ छोड़ा तो कुणाल भटकता चला गया।

पहली बीवी का बेटा कुणाल
एसपी सिटी नवनीत सिंह के मुताबिक कुणाल प्रापर्टी डीलर संजीव गुप्ता की पहली पत्नी का बेटा था। गुप्ता ने उन्हें छोड़ दिया था और मधु गुप्ता से दूसरी शादी कर ली।


धु पहले से शादीशुदा थीं, उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मधु की बहन का बेटा भी कुछ दिन से दून में गुप्ता के घर पर रह रहा है। कुणाल के पिता संजीव दस दिन पूर्व चीन गए थे। रविवार को ही वह घर लौटे थे।

कानूनी जकड़न में फंसा परिवार
कुणाल के पिता संजीव गुप्ता मूलत: लखनऊ के रहने वाले हैं। एक दशक पूर्व परिवार दून में आकर बस गया था। यहां गुप्ता ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया। लेकिन दून आने के बाद से ही परिवार कानूनी जकड़न में फंसता रहा।

एसपी सिटी की मानें तो जमीन के एक विवाद में कुणाल की मां और पिता को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद संजीव ने पत्नी को छोड़ दिया था।

कुछ समय पूर्व धोखाधड़ी के मामले में कुणाल और उसकी सौतेली मां मधु को भी विकासनगर से जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed