MMS बनाकर प्रॉपर्टी डीलर ने शिक्षिका से हड़पे लाखों
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने प्रॉपर्टी डीलर पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है।
शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी डीलर अपूर्व बिष्ट ने एमएमएस बनाकर शिक्षिका से लाखों रुपए वसूले हैं।
बताया गया कि उक्त महिला का अपने पति से भी विवाद चल रहा है।
सात साल बाद कराया रेप का केस
इससे पहले सोमवार को रुड़की की एक महिला ने भी दो युवकों के खिलाफ सात साल बाद बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार शाम सीओ के आदेश पर दर्ज किए गए इस मुकदमे में पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने डरा धमका कर वर्ष 2007 में उसके साथ बलात्कार किया था।
उसकी अश्लील फिल्म भी बनाई और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार हवस का शिकार बनाया गया।
महिला का कहना है कि इन संबंधों के कारण उसका एक पुत्र भी हुआ।
अभी तक वह डर के कारण रिपोर्ट नहीं लिखवा पाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।