स्कूल के रसोईघर में आठवीं की छात्रा सें प्रिंसिपल ने की गंदी हरकत, इसके बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक प्रिंसिपल ने छात्र और गुरु के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वह आठवीं की छात्रा को रसोईघर में ले गया और उसके साथ गंदी हरकत कर डाली।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलपुरी के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर दिनेशपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी फेल करने की धमकी देकर कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
हरिपुरा जलाशय के पास बसे ग्राम तिलपुरी नंबर दो में एक ही परिसर के भीतर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र शर्मा बीती 27 अक्तूबर को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसलाकर स्कूल के रसोईघर में ले गया।
आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की और जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इस वजह से छात्रा चुप रही। मंगलवार को छात्रा ने अपनी ताई को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। भनक लगने पर प्रधानाध्यापक स्कूल आया ही नहीं। हंगामे की सूचना पर मुख्य शिक्षाधिकारी पीएन सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रवि मेहता, उप खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका सचदेवा मौके पर पहुंच गए।
छात्राओं और अभिभावकों से मामले की जानकारी लेने के बाद सीईओ ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने ग्रामीणों के साथ दिनेशपुर थाने पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीआर वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शिक्षक, भोजन माता, पीड़िता और छात्राओं के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने बताया कि वार्ड नंबर छह गदरपुर निवासी प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र शर्मा के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।