{"_id":"9ba394b02885036810753b22410b30c7","slug":"principal-molest-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Mar 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि नौकरी से निकालने की धमकी देकर वह एक साल से अश्लील हरकतें कर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिना वजह अपमानित किया
डालनवाला थाने को दी शिकायत में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार मौर्य फरवरी 2013 से अश्लील फब्तियां कसकर उत्पीड़न कर रहे हैं। कई बार छात्रों के सामने भी उन्हें बिना वजह अपमानित किया गया।
विज्ञापन
18 दिसंबर की सुबह वह शिक्षिका के घर में घुस गए और छेड़छाड़ की। उस वक्त शिक्षिका की बेटी भी घर में थी। शोर मचाने पर मौर्य से वहां से भाग गए।
शिक्षिका के मुताबिक घटना की शिकायत महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने के लिए बनी स्कूल की कमेटी और डालनवाला पुलिस से भी की।
दबाव बनाकर समझौता करा दिया
स्कूल की कमेटी की जांच के बाद प्रिंसिपल ने माफीनामा देकर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। जबकि कमेटी ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया।
शिक्षिका के मुताबिक कुछ दिन शांत रहने के बाद मौर्य ने फिर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। शनिवार को शिक्षिका ने छुट्टियां बढ़ाने के लिए प्रिंसिपल को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रिंसिपल ने शिक्षिका का हाथ पकड़कर ‘समझौता’ करने पर ही छुट्टी देने की बात कही। इंस्पेक्टर सीएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उधर, मौर्य का कहना है कि शिक्षिका विभागीय कार्यों में बेवजह हस्तक्षेप करती है। ट्रांसफर रुकवाने के लिए वह उन पर दबाव बना रही थी। नियमों के उल्लंघन से रोकने पर शिक्षिका ने झूठे आरोप लगाए हैं।