{"_id":"5d87c20a08c2ac8baa19f42c577339b5","slug":"pradeep-sangwan-rape-case-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी कांग्रेसी नेता के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी कांग्रेसी नेता के खिलाफ चार्जशीट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के मामले में ज्वायलैंड वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान पर कानूनी शिकंजा कस गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) उसके खिलाफ आरोपपत्र (चार्जशीट) तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराया था
अधिकारियों के अनुमोदन के बाद इसे कोर्ट में दाखिल कर लिया जाएगा। करीब तीन माह पूर्व सहस्त्रधारा स्थित वाटर पार्क की एक महिला कर्मचारी ने सांगवान पर यौन उत्पीड़न और अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर जांच एसआईटी प्रभारी ममता बोरा को सौंपी गई। इस बीच सांगवान ने महिला से समझौते की कोशिश की। महिला को एक मकान दिलाया गया।
पुलिस ने इस मकान के कागजात और कई लाख रुपये बरामद कर महिला को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कुर्की आदेश लेने के साथ ही सांगवान पर 2500 का इनाम भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच सांगवान ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक हासिल कर ली। दो दिन पूर्व सांगवान की गिरफ्तारी से रोक हटते ही पुलिस ने सोनीपत में उसके घर की कुर्की कर ली थी। अब चार्जशीट तैयार कर ली गई है। डीजीपी बीएस सिद्धू ने बताया कि सांगवान की फरारी के दौरान ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। इस दौरान उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी रहेंगे।
ब्लैकमेलिंग की विवेचना में भी तेजी
इस मामले से जुड़े ब्लैकमेलिंग के दूसरे मुकदमे की विवेचना अभी लंबित है। इस मामले में पीड़ित महिला और उसका साथी जेल में है। सांगवान के साले को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में भी एसआईटी जल्द ही चार्जशीट लगाने की तैयारी में है।