{"_id":"4e4de7efb1e4ed3391ab4158c1a93d8f","slug":"postal-employee-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"देनदारी से परेशान डाक कर्मचारी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देनदारी से परेशान डाक कर्मचारी ने दी जान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देनदारी से परेशान होकर देहरादून में एक सरकारी डाक कर्मचारी ने अपनी जान दे दी। यह घटना बुधवार सुबह की है।
विज्ञापन
मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट
बुधवार की सुबह डाक कर्मचारी मथुरा प्रसाद पोखरियाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
बताया गया कि उक्त कर्मचारी ने इन पांच लोगों से 20 प्रतिशत व्याज पर रुपए उधार लिए थे। रुपए वापस देने के दबाव में ही मथुरा प्रसाद ने आत्महत्या की।
फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उन पांचों के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।