पढ़िए, विधायक की बेटी को पोर्न मैसेज भेजने का अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के सरकारी विभाग में कार्यरत बेटी को अश्लील मैसेज भेजने पर भड़के विधायक ने कार्यालय में घुसकर आरोपी कर्मचारी की जमकर धुनाई कर दी।
आरोपी पीआरडी जवान के माफीनामा देने पर मामला रफा-दफा कर दिया गया। इसके बाद आरोपी को किसी दूसरे विभाग में भेज दिया गया। उधर, चार दिन पुराने मामले की जानकारी मिलने पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट तलब की है।
राजधानी स्थित एक सरकारी कार्यालय में एक विधायक की बेटी कार्यरत हैं। कार्यालय के कर्मचारियों, अधिकारियों का कॉमन वाट्स ऐप ग्रुप है, जिस पर वे सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी तैनात एक पीआरडी जवान भी इस ग्रुप में शामिल हो गया।
वाट्स ऐप पर अश्लील मैसेज कर दिया
कुछ कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, लेकिन विभाग में घुला-मिला होने के कारण उसे ग्रुप में रहने दिया गया। कुछ दिन पूर्व उसने विधायक की बेटी के वाट्स ऐप नंबर पर अश्लील मैसेज कर दिया।
महिला ने इसकी जानकारी विभाग के मुखिया को दी और पिता को भी बता दिया। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व विधायक कार्यालय में पहुंचे और विभागीय मुखिया से विरोध जताया।
आरोपी कर्मचारी को कक्ष में बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक उसके आते ही विधायक ने उसे धुनना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। बाद में आरोपी ने लिखित माफीनामा दिया तो विधायक ने पुलिस कार्रर्वाई से इनकार कर दिया।
विभागीय अधिकारी मामले पर मुंह नहीं खोल रहे, लेकिन उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी लग चुकी है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कुछ कर्मचारियों का कहना है कि मामला केवल गलतफहमी का है। कर्मचारी से गलती से मैसेज हो गया था।