पहरे पर सिपाही लगाकर मना रहा था रंगरलियां, तभी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में सीओ सर्किल क्षेत्र के थाने में तैनात सिपाही को देर रात प्रेमिका के घर में घुसकर रंगरलियां मनाना महंगा पड़ा।
प्रेमिका के परिजन और आसपास के लोगों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। फिर क्या था लोगों ने सिपाही की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
लोकलाज के डर से युवती के परिजनों ने सिपाही के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी इस घटनाक्रम से अंजान बने हुए हैं। वे सिपाही के लाइन हाजिर होने के पीछे का कारण उसकी खराब कार्यप्रणाली को बता रहे हैं।
एक सिपाही पहरा दे रहा था
बताया जा रहा है कि थाने में तैनात सिपाही बृहस्पतिवार की रात को दूसरे थाना क्षेत्र के दुर्गम गांव में पहुंचा। जहां की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।
उसके साथ थाने का एक और सिपाही भी था, जो बाहर खड़ा पहरा दे रहा था।
वह भी अपनी प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। सिपाही मौका पाकर युवती के घर में घुस गया और रंगरलियां मनाने लगा।
सिपाही की जमकर धुनाई हुई
इस बीच परिजन और आसपास के लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने घेराबंदी कर सिपाही को दबोच लिया, जबकि घर के बाहर खड़ा दूसरा सिपाही जंगल के रास्ते भाग निकला।
लोगों ने सिपाही की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उस थाने के एसओ ने इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी। इसके बाद इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।
सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। एएसपी प्रह्लाद नारायण ने कहा कि सिपाही की खराब कार्यप्रणाली के कारण उसे लाइन हाजिर किया गया है।