फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police kidnap a property dealer in haridwar

पुलिस की वर्दी में युवकों ने किया प्रोपर्टी डीलर का किडनैप, 12 घंटे बाद खुला राज

Mon, 10 Jul 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 10 Jul 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
police kidnap a property dealer in haridwar
police

घरवालों ने आरोप लगाया कि पुलिस की वर्दी में कुछ युवक आए और उसे ले गए। यह सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। 12 घंटे बाद राज खुला। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


क्षेत्र के पाल विहार (ब्रह्मपुरी) के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राधेश्याम त्यागी शुक्रवार शाम अपने घर के पास एक परिचित की दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से दो वर्दी पहने युवक नीचे उतरे जबकि तीन युवक अंदर ही मौजूद रहे। वे अपने साथ प्रॉपर्टी डीलर को ले गए।   
विज्ञापन

    
काफी देर तक जब प्रॉपर्टी डीलर वापस लौटकर नहीं आया तब परिजन ने खोजबीन शुरु कर दी। इधर, मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। परिजन को जब दुकानदार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। यह बात सामने आते ही परिजन और ग्रामीण एकत्र होकर सीधे सिडकुल थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को थाने न लाने की जानकारी दी। फिर जब पुलिस का माथा ठनका तब जिले के सभी थाने कोतवाली को मैसेज भेजा लेकिन वहां से भी कोई जानकारी मिल पाई। 

घरवालों ने किया थाने में हंगामा

police kidnap a property dealer in haridwar
arrest

इधर, परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया कि पुलिस की वर्दी में आए बदमाश ही अपहरण कर ले गए है। हालांकि, किसी भी तरह की फोन कॉल न आने की बात उन्होंने कही लेकिन थाना कैंपस में हंगामा होता रहा।    
   
एसओ कमल मोहन भंडारी ने आस पास के जिलों में भी मैसेज भेजा लेकिन जब कोई पता नहीं चला तब प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण का मुकदमा उसके भाई बालिस्टर त्यागी ने दर्ज कराया। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को खोज निकालने के लिए सीआईयू की मदद लेने का भरोसा दिलाकर वापस भेजा। 

इधर, सुबह करीब नौ बजे सिडकुल एसओ को मेरठ क्राइम ब्रांच ने संपर्क साधकर जानकारी दी कि वे ही प्रॉपर्टी डीलकर को उठाकर ले गए थे, उनके खिलाफ एक धोखाधडी का मामला है। एसओ ने तब परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि परिजन मेरठ रवाना हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed