{"_id":"f75ccf090a55f2b8dd98013048a11cde","slug":"police-have-revealed-robbed-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पुलिस ने किया लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में पुलिस ने किया लूट का खुलासा
देहरादून/मनमीत रावत
Updated Fri, 09 Aug 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में फाइनेंसर से हुई लूट में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 83 हजार रुपये और सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांवली रोड निवासी नवीन कुमार गर्ग फाइनेंस का काम करते हैं। बुधवार रात को वह अपने हेल्पर फरमान के साथ बाइक पर कुछ ग्राहकों से फाइनेंस की किश्त वसूलने सहस्त्रधारा रोड गए हुए थे।
विज्ञापन
तंमचे के बल पर हुई थी लूट
इसी दौरान तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 83 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीनों बदमाश नालापानी चौक के समीप स्थित शमशान घाट में मौजूद है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान मनीष उर्फ बंटी पुत्र राकेश कुमार, रवि कुमार पुत्र प्यारे लाल व सन्नी उर्फ गंजू पुत्र सुंदर निवासी ऋषिनगर थाना रायपुर के रूप में हुई।
शहर के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज
मनीष और सन्नी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज है। एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में रवि ने बताया फाइनेंसर नवीन उसके जीजा राकेश के पास ब्याज के रुपये लेने आता था।
इसलिए उसे पता था कि नवीन जब ब्याज के रुपये लेकर घर लौटता है तो उसके पास एक से डेढ़ लाख रुपये की रकम रहती है। उसके बाद उसने मनीष और सन्नी से संपर्क किया और लूट की योजना बनाई।
टीम को किया पुरुष्कृत
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि रायपुर एसओ के नेतृत्व में टीम ने बेहतर काम किया है। इसलिए पूरी टीम को ढाई हजार रुपये दिए है। वहीं पीड़ित नवीन गर्ग ने भी महज 24 घंटे में अपराधियों को दबोचने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद का ईनाम दिया है।