{"_id":"59aae8344f1c1b58738b4d66","slug":"police-get-skimmer-and-31-atm-card-from-cyber-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM डाटा चोरी मामलाः साइबर क्रिमिनलों से स्कीमर और 31 कार्ड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM डाटा चोरी मामलाः साइबर क्रिमिनलों से स्कीमर और 31 कार्ड बरामद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
रामबीर, जगमोहन और सुनील रिमांड पर
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम डाटा चोरी कर डुप्लीकेट कार्ड के जरिये खातों से लाखों की रकम उड़ाने के मामले में देहरादून पुलिस ने साइबर क्रिमिनलों की निशानदेही पर दो स्कीमर, 31 एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दस्तावेज के अलावा वारदात के दौरान उनके द्वारा पहने गए कपड़े भी पुलिस ने जब्त किए है। यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी। दून से एटीएम डाटा चुराकर करीब 120 खातों से लाखों की रकम उड़ाने वाले साइबर क्रिमिनल रामबीर, जगमोहन निवासी झज्जर और सुनील निवासी रोहतक चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस दिल्ली के नरेला इलाके में उन एटीएम पर लेकर पहुंची थी जहां से रकम निकाली गई थी। शनिवार को पुलिस उन्हें लेकर झज्जर और रोहतक पहुंची। जहां से अलग-अलग ठिकानों से डाटा चोरी में प्रयोग होने वाले दो स्कीमर के अलावा 31 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दून आने-जाने में प्रयुक्त की गई दो कारों को भी जब्त किया है। इनके पास से एटीएम खोलने के उपकरण भी मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर केस से जुड़े साक्ष्यों की बरामदगी की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
सरकारी खाते से सवा करोड़ उड़ाने का प्रयास
वहीं दून में ही बैंक अधिकारियों की सतर्कता से महिला एवं बाल विकास समिति को सवा करोड़ रुपये का चूना लगने से बच गया। समिति का फर्जी चेक बनाकर इंदौर से यह रकम निकालने की कोशिश की गई। चेक पर डायरेक्टर और संयुक्त डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। प्रेमनगर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को पुलिस टीम इंदौर जाकर मामले की जांच पड़ताल करेगी।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित महिला एवं बाल विकास समिति देहरादून का रेसकोर्स स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। इसकी बैंक की तरफ से चेकबुक भी जारी की गई है। हाल ही में महावीर सिंह, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश) के नाम से समिति के डायरेक्टर और संयुक्त डायरेक्टर के साइन से एक करोड़ 25 लाख रुपये का चेक भुगतान के लिए एक्सिस बैंक, भोपाल के रीजनल चेक कलेक्शन सेंटर पर लगाया गया। बैंक ने सत्यापन के लिए समिति के अधिकारियों से बात की तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने किसी तरह का चेक जारी करने से मना कर दिया। इस कारण भुगतान जारी नहीं हो सका।
इस मामले में उद्यमिता विकास अधिकारी रविंद्र सिंह मेलवान की तरफ से प्रेमनगर में महावीर सिंह के खिलाफ फर्जी चेक और हस्ताक्षर कर सवा करोड़ रुपये निकालने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ नरेश राठौड ने बताया कि सोमवार को एक टीम इंदौर जाकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाएगी, ताकि चेक लगाने वाले की पहचान की जा सके।