फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police could not pry it out of Sudha

युद्घवीर मर्डर मिस्ट्रीः शातिर है सुधा...

Fri, 23 Aug 2013 04:17 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून Updated Fri, 23 Aug 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
Police could not pry it out of Sudha

युद्धवीर हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुधा और हरिओम को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। हालांकि, पहले दिन पूछताछ में सुधा से कोई नई बात नहीं उगलवाई जा सकी।

विज्ञापन


वह अपने पुराने बयान पर ही कायम है। इधर हरिओम से भी पूछताछ जारी है। दोनों की कहानी में अब भी अंतर आने पर पुलिस अलग-अलग टीमों से पूछताछ कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पढें...सुधा और हरिओम अब उगलेंगे 'राज'
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिओम से पूछताछ शुरू
अदालत से रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुधा और हरिओम से पूछताछ शुरू कर दी। कई दौर की पूछताछ के बावजूद भी सुधा अपने पुराने बयान पर ही कायम रही।


टूटी नहीं सुधा
सीओ मसूरी जया बलूनी ने बताया कि सख्ती के बावजूद सुधा टूटी नहीं है। वह अपनी बात पर कायम है। बताया कि सुधा और हरिओम से अलग-अलग पूछताछ के बाद दोनों को साथ बिठाया जाएगा।

पढें...युद्घवीर हत्याकांडः डर के आगे हारे आरोपी

एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि हरिओम ने जो कहानी बताई, सुधा का बयान उससे अलग है। दोनों से क्रॉस सवाल किए जाएंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। कहा कि पूछताछ में कई अहम राज भी निकल सकते हैं।

उमेश खोलेगा कई कड़ियां
पुलिस को उम्मीद है कि हत्या के बाद से फरार आरोपित मेरठ निवासी उमेश और हरिद्वार के रहने वाले संजीव के पकड़े जाने पर कई नई कड़ियां खुल सकती हैं।

बताया जा रहा है कि सुधा और उमेश की मुलाकात हरिओम ने करवाई थी। पुलिस के मुताबिक सुधा और हरिओम ने पहले कुछ और साजिश रची थी।

सेटिंग कर ली

युद्धवीर को धमकाने के लिए उमेश को शामिल गया था। लेकिन बाद में सुधा ने उमेश से कुछ और सेटिंग कर ली, जिसके बाद हत्या की गई। हालांकि, यह सिर्फ अंदाजा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed