फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught minor girl in bad condition from judge house in haridwar

हाईकोर्ट के आदेश पर जज के घर से मुक्त कराई गई नाबालिग, मार-पिटाई की आशंका

Tue, 30 Jan 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 30 Jan 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
police caught minor girl in bad condition from judge house in haridwar
हरिद्वार

जज के घर से पुलिस को एक नाबालिग बच्ची इस हालत में मिली कि सब हैरान रह गए। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर हरिद्वार में तैनात सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के घर से नैनीताल की एक किशोरी को मुक्त कराया गया है।

विज्ञापन


जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके खुद पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। देर शाम तक चले किशोरी के मेडिकल परीक्षण में चोटों के काफी निशान पाए गए है।
विज्ञापन


यह बात सामने आ रही है कि किशोरी को बंधक बनाकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। एएसपी रचिता जुयाल ने हाईकोर्ट से मिले आदेश के बाद किशोरी को मुक्त कराने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब पांच बजे जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, एडीजे अमनिंदर सिंह, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एएसपी रचिता जुयाल और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम सीधे रोशनाबाद स्थित जजेज कालोनी में सिविल जज दीपाली शर्मा के आवास संख्या जे-10 में पहुंची।
 

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

police caught minor girl in bad condition from judge house in haridwar
nainital high court

टीम ने घर में प्रवेश कर वहां मौजूद एक किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया। यहां से किशोरी को एसएसपी कैंप कार्यालय लाने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान और एएसपी रचिता जुयाल किशोरी को लेकर खुद जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जिला जज ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पत्र दिया।

करीब एक से डेढ़ घंटे तक एमरजेंसी में डॉ. आरके सिंहल की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया। इस दौरान जिला जज से लेकर पूरा अमला भी इमरजेंसी में ही डटा रहा। मेडिकल के बाद किशोरी को एएसपी रचिता जुयाल खुद अपने साथ कार में ले गई।
 

मेडिकल के लिए भेजा

police caught minor girl in bad condition from judge house in haridwar

 एएसपी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। किशोरी नैनीताल जनपद के पदमपुरी क्षेत्र की रहने वाली है। इधर, मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉ आरके सिंहल ने बताया कि किशोरी के शरीर पर चोटों के कई निशान है। कुछ चोट पुरानी हैं और कुछ ताजी। जलने के निशान भी है, जो पुराने प्रतीत हो रहे है। शरीर पर निशान संभवत: किसी डंडे या किसी धातु के हो सकते है।

किशोरी को जिला जज की मौजूदगी में संरक्षण में लिया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है। तमाम जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामला न्यायिक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
---कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी, हरिद्वार  

सभी आरोप निराधार हैं। हमने नाबालिग के साथ कभी मारपीट नहीं की। यह नाबालिग मेरे साथ पिछले तीन साल से है। हमने इसे अपने बच्चे की तरह पढ़ाया है। बीच में यह अपने पिता के साथ चली गई थी। फिर अपने पिता के साथ आने पर हमने उसे दोबारा रख लिया था।
दीपाली शर्मा, सिविल जज, सीनियर डिवीजन, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed