{"_id":"59bae05f4f1c1b21688b4a2b","slug":"police-caught-boy-and-girl-with-help-of-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को साथ लेकर घर से भागा युवक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पकड़े गए दोनों ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को साथ लेकर घर से भागा युवक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पकड़े गए दोनों
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक एक लड़की को अपने साथ बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दोनों पकड़ में आ गए। वसंत विहार पुलिस ने फेसबुक की मदद से गायब हुई किशोरी को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को भी दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
वसंत विहार क्षेत्र से एक किशोरी 13 सितंबर की शाम गायब हो गई थी। पुलिस ने पोस्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था।
विज्ञापन
इसी बीच उसके फेसबुक एकाउंट से एक युवक से बातचीत होने की बात सामने आई। युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन से साफ हुआ कि दोनों हरिद्वार में हैं। वसंत विहार एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी अभय सिंह निवासी शेखपुरा हरिद्वार को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन