{"_id":"56ddbf504f1c1b36228b458a","slug":"police-campaign-to-catch-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों में घूम रहे संदिग्ध, 58 से की पुलिस ने पूछताछ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलोनियों में घूम रहे संदिग्ध, 58 से की पुलिस ने पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया अभियान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनियों में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर 58 लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
दून पुलिस ने जिले भर में इन दिनों संदिग्धों की धरपकड़ के साथ सत्यापन अभियान छेड़ रखा है। शहर क्षेत्र में घर-घर जाकर 150 किराएदारों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में नेहरू कालोनी के शास्त्रीनगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। नेहरू कालोनी, पटेलनगर, डालनवाला एसओ के अलावा चार पेट्रोल कार और 12 चीता मोबाइल लगाकर घेराबंदी कराई गई। इस दौरान 58 युवक संदिग्ध मिले हैं, जिनसे थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इन तमाम युवकों के सत्यापन नहीं हो पाए हैं। कुछ तो जांच के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि अन्य के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
डालनवाला में 80, नेहरू कालोनी में 12, रायपुर में 58, रानीपोखरी में 70 और विकासनगर में 66 लोगों के सत्यापन किए गए।