फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested two men with tortoise.

कर्जा उतारने को तांत्रिक संग रचा खेल, कछुए बने शिकार

Mon, 29 Dec 2014 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रूड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रूड़की Updated Mon, 29 Dec 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
police arrested two men with tortoise.

लाखों का कर्ज उतारने के लिए दो युवकों ने तांत्रिकों के साथ मिलकर ऐसा प्लान बनाया जिसे सुन पुलिस भी दंग रह गई।

विज्ञापन


रूड़की पुलिस ने गश्ती के दौरान मुजफ्फरनगर के दो आरोपियों को रामपुर चुंगी से प्रतिबंधित कछुए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो कछुए बरामद किए है। जिनकी कीमत चार लाख रुपये बताई गई है।

गंगनहर पुलिस की गश्ती टीम को रामपुर चुंगी के पास दो युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोक लिया और उनकी तलाशी ली तो बैग से दो कछुए बरामद हुए। पुलिस दोनों को गंगनहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने नाम विनोद निवासी ग्राम लछेड़ा जिला मुजफ्फरनगर तथा बबलू निवासी ग्राम बंतीखेड़ा थाना बाबरी जिला शामली बताया। आरोपियों ने बताया कि वह कछुए लक्सर से लाए थे। यह कछुआ उन्हें रामपुर चुंगी पर किसी व्यक्ति को बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपी लक्सर में जिस व्यक्ति से कछुआ लेकर आए थे उसकी भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा खरीददार को भी चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दोनों कछुओं को चार लाख रुपये में बेचा जाना था।

तांत्रिक क्रियाओं में होती है कछुए की भारी ड‌िमांड

police arrested two men with tortoise.

तांत्रिक क्रियाओं में कछुए की भारी मांग होती है। कछुए के साथ पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनके ऊपर करीब 24 लाख रुपये का कर्जा है। कर्ज की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था।

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने पुलिस के सामने जो राज खोले उन्हें सुनकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। दोनों आरोपयों ने बताया कि उन दोनों पर करीब 24 लाख रुपये का कर्ज है। बबलू पर 11 और विनोद पर 13 लाख का कर्ज है। लेनदार दोनों को परेशान कर रहे थे।

दोनों ने कर्ज चुकाने के लिए यह तरीका अपनाया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सुन रखा था कि तांत्रिक क्रियाओं में कछुए की बड़ी डिमांड है। घर में गड़ा धन निकालने के लिए तांत्रिक कछुए की बलि देते है।

एक कछुआ करीब दो लाख रुपये तक में बिक जाता है। प्रतिबंधित होने और डिमांड अधिक होने के चलते उन्होंने कछुआ बेचकर अपना कर्ज चुकाने की योजना बनाई थी।

आरोपियों ने बताया कि वह पहली बार ही कछुआ बेचने के लिए आए थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी पहले भी यह काम कर चुके है। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

वन विभाग करेगा मामले की जांच
कछुओं के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि यह मामला वन्य जीव से जुड़ा हुआ है। जिस कारण इस मामले में आगे की जांच अब वन विभाग की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed