फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested two girls in sex racket

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा, दो युवतियों सहित चार गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 26 Jun 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
police arrested two girls in sex racket
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रुड़की के एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान दिल्ली निवासी दो युवतियों और एक महिला सहित चार लोग उस मकान में मिले। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर उन्हें कोतवाली ले आई है। पुलिस ने सबका चालान कर दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि सत्ती मोहल्ला स्थित एक मकान में देह व्यापार होने की सूचना पर दी। सूचना पर पुलिस की टीम बताए गए मकान पर पहुंची। यहां पर पुलिस को एक पति-पत्नी और दो युवतियां मिली। दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली थीं।
विज्ञापन


पड़ोसियों का आरोप था कि दोनों युवतियां दिल्ली से देह व्यापार के लिए आई हैं। आए दिन इस मकान में बाहरी लोग आते-जाते रहते हैं। लड़कियां भी आती रहती हैं। दोनों पति-पत्नी देह व्यापार करा रहे हैं। हालांकि दंपत्ति ने बताया कि दोनों युवतियां उनकी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे मिलने के लिए यहां आई है। लेकिन युवतियों और दंपत्ति से अलग-अलग पूछताछ में वह एक दूसरे के बारे में ज्यादा सही जानकारी नहीं बता पाए। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि दंपत्ति की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। यह लोग पड़ोसियों से भी झगड़ा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed