{"_id":"0a6cc52c47f00baa05807a854041c804","slug":"police-arrested-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, माल बरामद
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस ने किरयाने की दुकान से चोरी कर भाग रहे युवक को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि इसी युवक ने दिसंबर में एक विवाह समारोह से शगुन के लिफाफों से भरा बैग चुराया था।
विज्ञापन
रंगे हाथ पकड़ा
एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी स्थित मोहल्ला कोटरावान निवासी इसरार पुत्र मकसूद की किरयाने की दुकान से बीती रात चोरी कर भाग रहे एक युवक को गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ पुत्र नानू निवासी फकीरो वाली गली लोधामंडी, ज्वालापुर बताया। उसके पास मिले बैग में दुकान से चुराए गए शैंपू, साबुन, तेल और नगदी बरामद हुई।
शादी में भी किया था हाथ साफ
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिसंबर माह में एक बैंक्वेट हॉल में हुई अर्जुन सिंह निवासी शारदा नगर की बेटी की शादी के समारोह में घुसकर उसने ही शगुन के लिफाफों से भरा बैग उड़ाया था।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
उसने लिफाफों से मिली रकम खर्च कर दी। उसके पास से दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। दुकान स्वामी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी चाऊमिन की ठेली पर काम करता है।