फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested thief.

बस में काट रहा था जेब, रंगे हाथ धरा गया

Mon, 06 Oct 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 06 Oct 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
police arrested thief.
उत्तराखंड के कोटद्वार में रोडवेज की बस में जेब काटने का प्रयास करते एक जेब कतरे को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।  
विज्ञापन


कोटद्वार से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस में दो जेबकतरे चढ़ गए। बस में टप्पेबाज ने एक यात्री की जेब पर हाथ साफ करने की कोशिश की लेकिन यात्री को पता लग गया और उसने शोर मचा दिया।

यात्री ने पक़ड़ लिया
जाफरा के पास मौका देखकर टप्पेबाज बस से कूदकर जंगल की ओर भागने लगे लेकिन ज्यादा दूर नहीं भाग सके। सड़क हादसे के चलते वहां यूपी और कोटद्वार की पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जंगल की ओर भागते देखा तो वह उसके पीछे दौड़ पडी। कुछ दूरी पर एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी की तलाश जारी
जेबकतरे ने पुलिस को अपना नाम राजेंद्र और फरार साथी का नाम जोगेंद्र निवासी कोपड़ो गांव जिला हिसार हरियाणा बताया है। जाफरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरे साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed