दबोचा गया ATM हैकर, हैकिंग का तरीका जान हो जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस ने एटीएम हैक कर खातों से रकम उड़ाने वाले बीटेक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरियाणा के पलवल का रहने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ में आया है। युवक द्वारा एटीएम को हैक करने का तरीका हैरान कर देने वाला है।
सहस्त्रधारा रोड के गुजराड़ा निवासी आयुष नेगी राजपुर थाने में शिकायती पत्र देकर बताया था कि 21 दिसंबर की शाम वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था।
एटीएम कार्ड डालने तथा पिन नंबर डालने के बाद भी रुपये नहीं निकले। इसी बीच साथ में खड़ा युवक मदद के नाम पर एटीएम मशीन की बटनों से छेड़छाड़ करने लगा। उसने दोबारा एटीएम लगाने के लिए कहा।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चढ़ा पुलिस के हत्थे
रकम नहीं निकलने पर आरोपी ने एटीएम मशीन खराब होने की बात कहकर दूसरे एटीएम में जाने की सलाह दी। कुछ देर बाद पता चला कि खाते से 4400 रुपये गायब हो गए।
युवक द्वारा शिकायत मिलने पर पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज लेकर उसे पड़ताल की तो आरोपी की फोटो पुलिस के हाथ लग गई। उसी आधार पर पुलिस ने राशिद निवासी निजाम पट्टी रानीवाला खुर्द पलवल (हरियाणा) को पकड़ लिया।
एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि हरियाणा के एक निजी कॉलेज से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा राशिद दो माह से एक साइट पर काम कर रहा था।
एटीएम हैकिंग का यह था तरीका, आप भी रहिए सावधान
आरोपी राशिद मदद करने के बहाने खातेदार के साथ एटीएम में प्रवेश कर जाता था। कार्ड और पिन कोड भरने के बाद राशिद एटीएम के पहले बटन को दबाकर एटीएम को हैक कर देता था। इस दौरान वह पिन कोड नंबर जान लेता था। आरोपी संबंधित व्यक्ति को फिर से एटीएम कार्ड लगाने के लिए कहता है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। खातेदार के बाहर जाते ही वह पिन कोड भरकर रकम निकाल लेता था।
कम निकालता था रकम
राशिद चार लोगों के खाते से रकम निकालने की बात स्वीकारता है। उसका कहना है कि वह खाते से 10 हजार से कम रकम निकालता था, ताकि कोई पुलिस में शिकायत करने से परहेज करे। मोटी रकम निकलने की स्थिति में पीड़ित के पुलिस की शरण में जाने के ज्यादा चांस रहते हैं।