फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested the accused in the murder of Archana

गिरफ्त में अर्चना के हत्याभियुक्त

Fri, 20 Sep 2013 09:59 AM IST
पुरोला/उत्तरकाशी/बड़कोट
पुरोला/उत्तरकाशी/बड़कोट Updated Fri, 20 Sep 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused in the murder of Archana

उत्तरकाशी में हत्या के छह दिन बाद आखिरकार पुलिस ने अर्चना हत्याकांड के दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की मांग पर पुरोला में व्यापारियों ने दूसरे दिन धारा 144 के बावजूद तहसील के मुख्य द्वार पर धरना जारी रखा।

अर्चना की हत्या
अधिवक्ता अनिल जैन की पत्नी अर्चना की हत्या के मामले में पुलिस ने छठे दिन रिपोर्ट में नामजद होटल मालिक देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जेल की सलाखों के पीछे
हत्याकांड का खुलासा करने की मांग पर पुरोला के व्यापारियों ने दूसरे दिन भी धारा 144 के बावजूद तहसील गेट पर धरना दिया।

उन्होंने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाजार बंद का आह्वान स्थगित कर दिया। व्यापारियों ने एक हफ्ते के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे डालने की मांग की।
विज्ञापन


न्यायिक कार्यों का बहिष्कार
जिला मुख्यालय पर बार एसोसिएशन के जेपी नौटियाल, विरेंद्र मटूड़ा, भरत सिंह बिष्ट, गोविंद, रमाकांत नौटियाल, शिवराज बिष्ट, लोकानंद जुयाल, सोबेंद्र रमोला, आनंद पंवार आदि ने एसपी जेआर जोशी से मुलाकात कर शीघ्र हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 21 सितंबर को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का ऐलान किया। बड़कोट के वकीलों ने बुधवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बड़कोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगतवान सिंह बिष्ट ने भी हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की।


इनकी भी सुनिए
रवांई घाटी के तीनों थानों के थानाध्यक्ष मय फोर्स इस केस की छानबीन में जुटे हैं। पुरोला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed