{"_id":"5782ede0bec9a27aca828dddc5e577b7","slug":"police-arrested-killer-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल बाप की सच्चाई बताएगी 'कब्र'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कातिल बाप की सच्चाई बताएगी 'कब्र'
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sun, 20 Oct 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात बच्ची को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस बच्ची का शव कब्र से निकलवा सकती है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने सारे आरोपो को सिरे से नकार दिया है। परिजन भी बच्ची की मौत निमोनिया से होना बता रहे हैं।
जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतारा
लक्सर के पथरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक ग्रामीण की पत्नी ने तीसरी पुत्री को जन्म दिया था। तीसरी पुत्री के जन्म होने पर आरोपी ने अपना आपा खोते हुए नवजात बच्ची को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM
विज्ञापन
आरोपी की बहन ने भी नवजात बच्ची के बचाने का प्रयास किया था। लेकिन आरोपी नहीं पसीजा था। रात को ही बच्ची को दफना दिया था। ग्रामीणों में चर्चा हुई तो मामला बाहर आया। रविवार को पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
बयानों में सच्चाई नहीं
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी और उसके परिजनों का कहना था कि जन्म के समय ही बच्ची की तबियत खराब हो गई थी। निमोनिया के चलते उसकी मौत हुई है। वहीं पुलिस को अभी भी आरोपी के बयानों में सच्चाई नहीं दिख रही।
पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'
पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कत्याल का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए बच्ची का शव कब्र से निकलवा कर जांच कराई जा सकती है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...