फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested fraud accused in badrinath dham.

करोड़ों की ठगी कर बदरीधाम में बना साधु, दस साल बाद गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 05 Jul 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
police arrested fraud accused in badrinath dham.

कोलकाता में करोड़ों की ठगी के आरोपी व्यक्ति को सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से गिरफ्तार किया। वह धाम में साधु के वेश में एक धर्मशाला में रह रहा था। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद सीबीआई टीम उसे लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई। आरोपी करीब दस साल से फरार था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


मधुबनी (बिहार) का मूल निवासी दुर्योधन मिश्रा कोलकाता में किसान विकास पत्र की एजेंसी चलाता था। वर्ष 2002 में उसने वहां कई लोगों को फर्जी दस्तावेज देकर करीब दो करोड़ 63 लाख की ठगी की।
विज्ञापन


किसान विकास पत्र की समयावधि पूर्ण होने पर जब उपभोक्ता परिपक्वता राशि के लिए एजेंसी संचालक के कार्यालय पर पहुंचे तो संबंधित व्यक्ति हाथ नहीं आया। किसान विकास पत्र के बारे में जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि किसान विकास पत्र के नाम पर उन्हें जो दस्तावेज थमाए गए हैं, वह फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोचने के लिए लगी सीबीआई तब आया हत्थे

police arrested fraud accused in badrinath dham.

वर्ष 2004 में पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। एक वर्ष बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई मामले की जांच में जुट गई।

आरोपी दुर्योधन मिश्रा के परिजनों से कई दौर की पूछताछ में सीबीआई को आरोपी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली। इसी क्रम में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने बदरीनाथ की एक धर्मशाला में छापा मारकर दुर्योधन को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को सीबीआई ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। टीम उसे लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed