फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested a woman for human trafficking

11 साल की मासूम से करा रहे थे गंदा काम, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sun, 21 May 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Sun, 21 May 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested a woman for human trafficking
Demo pic

महज ग्यारह साल की मासूम से जिस्मफरोशी कराने का मामला सामने आया है। मासूम मूल रुप से बिहार की रहने वाली है और उसका परिवार दिल्ली में रहता है।   

विज्ञापन

 
रविवार को मानव तस्करी निरोधक दस्ते को सूचना मिली कि राजलोक विहार कनखल के घर एक मासूम से जिस्मफरोशी कराई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घर में छापा मारकर मासूम को बरामद कर लिया और महिला उर्मिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा के सामने मासूम ने बताया कि एक महीने पूर्व महिला उसे अपने साथ लेकर आई थी और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर परिवार की हत्या करवा देने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि मासूम की बहन को भी एक दूसरी महिला ले गई है, उसके संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। परिजन से भी संपर्क साधने का प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा है कि मासूम बिहार के नालंदा की रहने वाली है।

मासूम को लाई थी खरीदकर

police arrested a woman for human trafficking
accused woman - फोटो : amarujala

बकौल पुलिस कि जिस्मफरोशी करा रही महिला  ने मासूम को खरीदा है। हालांकि पुलिस अफसर ये नहीं बता पाए कि मासूम को कितनी रकम में खरीदा है।  
जिस्मफरोशी कराने की आरोपी महिला उर्मिला पूर्व में भी कई बार ऐसे ही आरोप में गिरफ्तार की जा चुकी है।  हर बार जमानत पर छूटने के बाद महिला फिर से जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगती है।

पीड़ित मासूम को बेचने वाला आरोपी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला था। मासूम ने बताया वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उनके पास एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि ट्रेन अगले दिन जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर उन्हें खतरा है और वे उसके साथ घर चलें। विश्वास कर वे उसके साथ चली गई। मासूम ने बताया कि वह दोनों अपने मां-बाप के पास जा रहे थे जो हिसार में ईंट भट्ठे  पर काम करते हैं। वे कुल सात भाई बहन हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed